सुबह कोचिंग करने गयी छात्रा का बोरे में मिला शव, जांच करने पहुँचे एसपी
संवाददाता, छपरा/मशरख : सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के घोघिया गांव के नहर में बोरा में बंद एक स्कूली छात्रा का शव बरामद किया गया है।

बोरा में बंद स्कुली छात्रा का शव मिलने की खबर आस पास के गांवों में आग की तरह फैली। देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। कुछ ही देर बाद पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान पहुचे। सूचना पर मढौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह भी दल बल के साथ पहुँचे व मामले की जांच पड़ताल की।
घटना स्थल पर मिली साइकिल देख शव की पहचान खैरनपुर गांव के राजेश मिश्र के पुत्री अनु कुमारी के रूप में हुई है। मृतक छात्रा अनु कुमारी के चाचा गणेश मिश्र ने रोते हुए बताया कि यह शव उसकी भतीजी अनु का है।
वो सुबह करीब 8 बजे साइकिल से मशरक कोचिंग पढ़ने गई थी। जब घर नही लौटी तो उसकी खोज बीन शुरू की गई। इसी बीच घोघियां नहरी के पास अनु कुमारी का साइकिल फेंका हुआ मिला। जबकि बगल में नहरी में बोरा में बंद शव मिला। उसमें छात्रा अनु का शव बताया जाता है। समाचार प्रेषण तक भारी पुलिस बल के अलावे काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
सारण एसपी ने मशरख पहुँच मामले की जांच की
—-
मशरख में छात्रा का शव बरामद होने की सूचना पर सारण एसपी हरकिशोर राय ने देर रात मशरख पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल की। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी ने बताया कि पुलिस हर मामले की बारीकी से जाँच करेगी। इस हत्याकांड में शामिल लोग जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
हरकिशोर राय
एसपी, सारण
—-
न्यूज़ इनपुट : दिनेश सिंह (मशरख)







Recent Comments