मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के स्थानीय दलन सिंह हाई स्कूल में सोमवार को कुल 10 पंचायत नियोजन इकाइयों के उर्दू शिक्षकों के 42 सीटों के नियोजन में मात्र 17 अभ्यर्थी हीं जुट पाए। जिनके कागजातों की काउंसलिंग की गई। 25 सीटों पर काउंसलिंग नहीं किया जा सका। जबकि प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारी में नियत समय से सभी विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की भी भरपूर व्यवस्था की गई थी। काउंसलिंग डीसीएलआर पुष्पेश कुमार की देख-रेख में की गई।