होमगार्ड वसिन्द्र हत्या कांड को चुनौती के रूप में लिया जिला पुलिस प्रसाशन ने?

** हत्या कांड का तार जुड़े है जेल से :- एएसपी
*** हत्या कांड को लेकर जेल में हुई छापेमारी
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
शुक्रवार की देर रात्रि सिवान जेल में जिला प्रसाशन ने गोपनीय रूप से एक टीम गठित कर जबर्दस्त छापेमारी की । जेल के अंदर घण्टो चली छापेमारी में पुलिसकर्मियों ने जेल के सभी वार्डो की बारी -बारी से तलासी ली तथा जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियो से पुलिस के आला अधिकारिकायो ने पूछताछ भी की उधर जेल में हुए अचानक छापेमारी के बाद भी छापेमारी दल को कोई भी आपत्तिजनक सामान हाथ नही लगे।पुलिस सूत्रों की माने तो यह छापेमारी हाल में ही हुए हुसैनगंज थाना के मड़कन गांव निवासी होमगार्ड वसिन्द्र दत्त पांडेय की गोली मारकर निर्मम हत्या कांड को लेकर की गई।उधर एएसपी कार्तिके शर्मा का कहना है कि होमगार्ड जवान की गोली मार निर्मम हत्या कांड का तार अभी तक के पुलिसिया अनुसंधान में जेल से ही जुड़ा हुआ साफ- साफ जाहिर हो रहा है जेल में छापेमारी के दौरान अनुसंधान के क्रम में जिन जिन का तार हत्या कांड से जुड़ा हुआ आया है उससे भी जेल के अंदर बारीकी से पूछताछ की गई।एएसपी श्री शर्मा में स्पष्ट रूप से कहा कि होमगार्ड जवान की निर्मम हत्या कांड की साजिश सिवान जेल से ही रची गई है जिसके लिए कई साक्ष्य भी हत्या कांड में लगाये गए एसआईटी टीम को मिलीे है जिसके आधार पर हत्या कांड के तफसिस कर रहे पुलिस पदाधिकारी अपने केस डायरी में अंकित कर रहे है ताकि आगे की कार्रवाई न्यायालय के अनुमति पर की जा सके। बहरहाल चाहे जो हो, हाल में ही हुए होमगार्ड वसिन्द्र दत्त पांडेय की निर्मम हत्या कांड पुलिस जगत के आला अधिकारी एक चुनौती के रूप में ले रहे है और उसी तकनीकी से गहराई पूर्वक अनुसंधान तथा छापेमारी में सन्दिग्ध ठिकानों पर की जा रही है ताकि किसी भी पुलिसकर्मियो के साथ ऐसी घटना को अंजाम देना तो दूर की बात आपराधिक घटना की सोच रखने वाले अपराधियों का हृदय तक काँप उठे। जेल में छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से एएसपी कार्तिके शर्मा , एसडीओ सदर अमर समिर, नगर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह , मुफसिल थाना प्रभारी अभिजित कुमार, महादेवा ओपी प्रभारी फेराज हुसैन, सराय ओपी प्रभारी राकेश कुमार व एसआईटी टीम समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
——-–——–




Recent Comments