ऑल इंडिया विश्वविद्यालय ग्रेपॅलिग चैम्पियनशिप से पदक जीत कर सीवान पहुंचने पर खिलाड़ियों का क्रीड़ा भारती ने किया भव्य स्वागत

सीवान , 06 मार्च :: ऑल इंडिया विश्वविद्यालय ग्रेपॅलिग चैम्पियनशिप से पदक जीत कर सीवान पहुंचने पर खिलाड़ियों व बिहार ग्रेपॅलिग एसोसिएशन के सचिव सुबोध कुमार, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच, अंतरराष्ट्रीय रेफरी व सीवान ग्रेपॅलिग एसोसिएशन के सचिव मनीष तिवारी उर्फ प्रियेस का सीवान स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर क्रीड़ा भारती सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा व राजीव रंजन राजू, सचिव नवीन सिंह परमार , सह सचिव डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, सीवान अनुमंडल संयोजक सुबोध कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार सिंह, सीवान ग्रेपलीग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।
गौरतलब हो कि हरियाणा के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय रोहतक में 01 से 04 मार्च तक आयोजित आॅल इंडिया युनिवर्सिटी ग्रॆपॅलिग चैम्पियनशिप 2019 में सीवान के खिलाड़ियों ने चार पदक प्राप्त किया हैं । बता दे कि सीवान के ये खिलाड़ी जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे ।
इस चैंपियनशिप में सीवान नगर के दक्षिण टोला के अशोक चौहान के पुत्र मोनू चौहान, आन्दर प्रखंड के अर्कपुर के निवासी रमेश सिंह की पुत्री अनामिका कुमारी सिंह ,गोरीयाकोठी प्रखंड के
सतवार निवासी गौतम यादव के पुत्र पप्पू कुमार यादव व पचरूखी प्रखंड के जसौली निवासी वीरेन्द्र यादव के पुत्र उमेश कुमार गोपालगंज के नेचुआ जलालपुर के महेन्द्रदास डिग्री कालेज के छात्र हैं । ये चारों छात्र अपने कालेज व जयप्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा की ओर से रोहतक में आयोजित आॅल इंडिया युनिवर्सिटी ग्रॆपॅलिग चैम्पियनशिप 2019 में अपने प्रशिक्षक मनीष तिवारी उर्फ प्रियेस के देखरेख में शामिल हुए थें।
सीवान स्टेशन पर खिलाड़ियों के साथ पहुंचे बिहार ग्रेपलीग एसोसिएशन के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पुरे देश के 42 विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया । श्री कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बिहार से केवल एक विश्वविद्यालय जयप्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा के खिलाड़ियों ने भाग लिया व चार पदक प्राप्त किया । वही इन पदक विजेता खिलाङ़ियों के कोच मनीष तिवारी ने बताया कि ऑल इंडिया युनिवर्सिटी ग्रेपॅलिग चैम्पियनशिप 2019 में मोनू चौहान ने एक रजत पदक , अनामिका कुमारी सिंह ने एक रजत पदक , पप्पू कुमार यादव ने एक कांस्य पदक व उमेश कुमार ने एक कांस्य पदक जीत कर अपने महाविद्यालय, विश्वविद्यालय व सीवान का रौशन किया है ।
•••••••••••
✍परमार मीडिया, सीवान ( बिहार )