एनएसयूआई करेगी बच्चों को जागृत ,पटाखे फोड़ने के समय बच्चे रहे सावधान – रजनीश कुमार सिंह
सारण जिला NSUI की टीम सभी स्कूलों में घूमकर बच्चों को दीवाली के दिन पटाखे फोड़ने के समय सावधानी बरतने का उपदेश देंगे।और साथ मे पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी बताएंगे।सारण NSUI के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने सारण NSUI के सभी पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि NSUI के सभी सदस्य /पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी तरह के सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में घूम कर बच्चों को पटाखे फोड़ने के समय सावधानी बरतने का उपदेश देंगे।और साथ मे प्रदूषण के खिलाफ पेड लगाने के लिए बच्चों को जागृत करेंगे।NSUI सारण के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि अक्सर बच्चे पटाखे फोड़ने में मशगूल हो जाते है,और अचानक ऐसी घटना घटित हो जाती है कि बच्चे को क्षति पहुँच जाती है जिससे परिवार में खुसी के माहौल दुख में बदल जाता है इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए सारण NSUI की टीम सभी स्कूलों में घूमकर बच्चों को सावधानी बरतने का गुण बताएंगे।