
पहले मतदान फिर जलपान नारे के साथ मशरक बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकली मतदाता जागरूकता रैली
मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में 12मई को एक भी मतदाता मतदान करने से नहीं चुके, इसके लिए प्रशासन मतदाता जागरूकता का बीड़ा उठाया है। आए दिन प्रशासन मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। साथ ही साथ प्रखंड के सभी सरकारी विभागो व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भी मतदान को लेकर लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय मशरक से महिला परिवेक्षिका एवं सेविका सहायिका द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। महिला परिवेक्षिका अमृता सोनी ,सृष्टि कुमारी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली मशरक सिद्धि दात्री मंदिर , स्टेशन रोड,मशरक बाजार होते हुए निकली जागरूकता रैली में सेविका सहायिका हाथ में तख्ती लिए नारे लगा रही थी। ताऊ- ताई भूल जाना वोट डालकर जरूर आना। जो बांटे साड़ी नोट, उसको कभी नहीं देंगे वोट, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान, जन-जन को जगाना है, मतदान करने जरूर जाना है। आओ मिलकर करें एक काम, वोट डालकर बनें महान । एक वोट से होती है जीत-हार, यही देशहित में आपका होगा सबसे बड़ा उपहार। हमारा मत हमारा हक और अधिकार, तभी खुलेंगे विकास के द्वार समेत कई नारे लगा रहे थे। महिला परिवेक्षिका अमृता सोनी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आँगनबाड़ी पोषक क्षेत्र में काफी प्रयास किया जा रहा है।सेविकाओ द्वारा 7 तारीख को गोद भराई समारोह के दिन पोषक क्षेत्र के महिलाओं को मतदान केसुरक्षा बारें में जागरूक करना है इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के पोषक क्षेत्र के महिला मतदाताओं को विशेष जागरूक किया जा रहा है मतदान का अधिकार धर्म, जाति, समुदाय, सामाजिक भेदभाव के बिना सभी नागरिकों को मिला संवैधानिक अधिकार है। रैली में सेविका मधु कुमारी, लालपति देवी, साजिदा खातुन, उमा देवी, प्रभावती देवी, लीलावती देवी, किरण देवी, ललिता देवी,रूपझडी देवी,मीना देवी,उषा देवी शामिल रहें।




Recent Comments