ऑल्टो कार के धक्के से दुकानदार जख्मी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर मोहमदपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर ऑल्टो कार के धक्के से एक दुकानदार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पीएचसी के डॉक्टरों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जख्मी दुकानदार की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद ऑल्टो चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने से सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर एक भुंजा बिक्रेता गम्हरिया बाजार से टोकरी में हर तरह के भुंजा लेकर पचरुखी बाजार की तरफ बेचने के लिए आ रहा था। इसी बीच मोहम्दपुर गांव के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ऑल्टो कार की चपेट में आ गया।




Recent Comments