कारगिल विजय दिवस मनाया गया

✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया। प्रखंड के जोगापुर कोठी गांव में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिंह ने की। इसमें कारगिल में शहीद जवानों को श्रंद्धाजलि दी गई। मौके पर विपिन बिहारी सिंह, हरेंद्र सिंह, रजनी कांत, पूर्णिमा, अमित कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार, छोटन सिंह पटेल, डॉ. अरमान, डॉ. अहसान, छात्रा शिवानी कुमारी, चंदा कुमारी, सूरज कुमार, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी, रागिनी कुमारी, सुजाता कुमारी ने कारगिल विजय दिवस को लेकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया।