एआईएसएफ बिहार के 32वें राज्य सम्मेलन को लेकर एआईएसएफ सारण जिला परिषद मुस्तैद; अमित नयन


छपरा/आज दिनांक 7 मार्च 2021 को मंज़र रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में एआईएसएफ सारण जिला परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार यादव ने की। बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी 19 -22 मार्च को सारण प्रमंडल के सिवान जिले में आयोजित होने वाले एआईएसएफ की 32 वां राज्य सम्मेलन को लेकर चर्चा तथा राज्य सम्मेलन को लेकर कोष संग्रह करने संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।संगठन के जिला सचिव अमित नयन ने संबोधित करते हुए कहा कि एआईएसएफ अपने स्थापना काल से ही हक एवं अधिकार के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि सारण प्रमंडल के सिवान जिले में आयोजित होने वाले एआईएसएफ के 32 वें राज्य सम्मेलन में युवा दिलों की धड़कन जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष डॉ कन्हैया कुमार 19 मार्च को आम सभा के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे। साथी हीं साथ सम्मेलन में जिग्नेश मेवानी समेत तमाम युवा ब्रिगेड राज्य सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं। सारण जिला परिषद की आगामी राज्य सम्मेलन में भागीदारी जोर शोर से रहेगी। इसको लेकर एआईएसएफ सारण जिला परिषद दृढ़संकल्पित संकल्पित है। आज की बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के जिला उपाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, किरण सागर(उपाध्यक्ष), अभय कुमार चौबे (उपाध्यक्ष), विश्वजीत कुमार सिंह (सह सचिव), कोषाध्यक्ष अंकुश पाठक, राहुल कुमार, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।
निवेदक
अमित नयन जिला सचिव एआईएसएफ सारण