सांसद रूडी के पहल पर पुणे दीवार हादसे में सारण के मृतकों का शव पहुंचा,सांसद ने जताया संवेदना

मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर

श्रधांजलि देते भाजपा बिहार प्रदेश के कार्य

समिति सदस्य राकेश कु. सिंह

छपरा(सारण), 30 जून, 2019। पूणे में हुए कल दीवार हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई थी जिसमें दो सारण क्षेत्र के थे। मजदूरों के शवों को एयरफोर्स के विशेष विमान से रविवार को पटना लाया गया। जिसके बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी की पहल पर उन शवों को पोस्टमार्टम के बाद सारण लाया जा रहा है। विदित हो कि पूणे के कोंडवा इलाके में शनिवार को भू स्खलन में 20-22 फुट की दीवार इसके साथ लगी मजदूरों की झोंपड़ियों पर गिर गई। घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार के है। मृतकों में परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया दीघरा निवासी राम नरेश सहनी के पुत्र लक्ष्मीकांत सहनी (33 वर्ष ) और दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहरा भुआल गांव निवासी स्व. राज किशोर सिंह के पुत्र सुनील सिंह (35 वर्ष ) शामिल है। हादसे की सूचना प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने रात 1.30 बजे सांसद के सांसद कंट्रोल रूम नं 18003456222 पर दी। जिसके पश्चात सांसद ने हादसे को गंभीरता से लेत हुए सबसे पहले पूणे में लक्ष्मीकांत सहनी के भाई रंजय सहनी से बात की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पूणे के नव निर्वाचित सांसद गिरिश बापट और वहां के जिलाधिकारी से बात की। सांसद ने इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात कर एनडीआरएफ की टीम को लगवाया और राहत कार्य शुरू करवाया। पर दुर्भाग्य से दोनों की मौत हो गई।

दो लोगों की मौत के बाद श्री रुडी ने पुनः जिलाधिकारी और स्थानीय सांसद श्री बापट से बात की जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सांसद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री फडणवीस से भी बात की जिसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख के अनुग्रह राशि की घोषणा की। वहां के जिलाधिकारी व सांसद से सारण सांसद श्री रुडी लगातार संपर्क में रहे और शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को बिहार लाने में कठिनाई हो रही थी तब सांसद श्री रुडी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से बात की जिसके बाद विशेष विमान की व्यवस्था कराई गई। रविवार को शव को लेकर एयरफोर्स का जहाज पटना पहुंचा। वहां से सांसद द्वारा सारणवासियों के लिए वर्षों से दी जा रही सांसद निधि से चलने वाले एम्बुलेंस सेवा की एम्बुलेंस को पटना हवाई अड्डा लाया गया था। गम के इस मौके पर सांसद ने कहा कि हमारी संवेदना उनके साथ है। बता दें कि महाराष्ट्र और बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकारों ने मृतकों के परिजनों को क्रमशः पांच और दो लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।