जदयू सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

# परवेज अख्तर सिवान

सीवान : जिला परिषद सभागार में जनता दल यू की सदस्यता अभियान पर समीक्षात्मक बैठक जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करने का संकल्प लिया गया बताते चलें कि इस बार सदस्यता अभियान में फेरबदल कर पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा पर बल दिया गया जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से अपील किया कि प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी सीवान को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करें और अधिक से अधिक ऊर्जा के साथ पंचायतों में लग जाए जदयू मीडिया सेल के संयोजक निकेश चंद तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बदौलत आज जेडीयू राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने जा रही है सदस्यता अभियान के पर्यवेक्षक पार्टी के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सदस्यता अधिक से अधिक हो यही संगठन का आधार होता है इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष मोटू या अली कैसर कुमकुम प्रसाद मीडिया संयोजक नितेश तिवारी शंभू प्रसाद विजय प्रसाद बरमानंद लाल राम आशिफ अंसारी लाल बाबू प्रसाद मोहन प्रसाद राजभर मंसूर आलम अनवर शिवानी मुरली पटेल प्रभुनाथ सुनील ठाकुर सत्येन्द्र भारती राकेश बिहारी सिंह जय नाथ सिंह बिहारी सिंह अजय ठाकुर कृष्णा पटेल विक्रमा प्रसाद मनोज दूबे रामबहादुर भगत सुनील गुप्ता रंजीत कुमार यादव महावीर प्रसाद लालबाबू कुशवाहा सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे