
छपरा।राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड के द्वारा प्रातः 7 बजे ऑनलाइन योग कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें 60 प्रतिभागियों ने बेविनार के अंदर तथा 1200 प्रतिभागियों ने यूट्यूब तथा 500 प्रतिभागियों ने फेसबुक लाइव के माध्यम से भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल वाइस प्रेसिडेंट सह मुख्य राज्य आयुक्त काली प्रसाद मिश्रा के स्वागत भाषण से हुआ। तदोपरांत डिप्टी डायरेक्टर स्काउट प्रोजेक्ट अरूप सरकार ने योग विथ बीएसजी कार्यक्रम के बारे में बताया इसके बाद योग गुरु डॉ. दीपांकर दास गुप्ता ने योग के बारे में बताया।इसी दौरान डॉ. बदरुल इस्लाम मे योग के विकाश और विस्तार पर किये ऐतिहासिक कार्य को सभी के सामने एक वीडियो क्लिप के माध्यम से रखा जिसमे भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय जम्बूरी से लेकर राष्ट्रपति टेस्टिंग कैम्प तक की यात्रा वृतांत को भी रखा।योग प्रशिक्षक डॉ महेश मुछल्ल जल नीति नामक योग का प्रदर्शन भी किया तथा योग प्रशिक्षक अमिता पाठक ने गोमुखासन और लक्ष्मी गुप्ता तथा सुमन गुप्ता ने रस्सी मलखान एवं दिव्या शेखावत ने मेडिटेशन के बारे में बताया।कार्यक्रम में विभिन्न देशों से सामिल सदस्यों में मिस रोसा इंडोनेशिया,एम आर कास्था कम्बोडिया, वर्ल्ड असोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट ग्रेस टाम एलु, मिस एस्टरॉयड सेंट्रल अमेरिका,इमा मंगोलिया,मिस निरा नोवो स्पेन,डॉ. ॐ साउथ कोरिया,अमर खल्फ ईगिप्ट,मोनिका फिगुएरा इंटरनेशनल कमिश्नर रिपब्लिक ऑफ कम्बोडिया ,साउथ अमेरिका,मारिना नेवेसने भाग लिया तथा अपने अनुभव और संदेश भी दिए।




Recent Comments