योगापट्टी:-सेविका सहायिकाओ ने प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

योगापट्टी (पं.च) दैनिक खोज खबर संवाददाता तबरेज अजीज की रिपोर्ट:-योगापट्टी प्रखंड के बाल विकास परियोजना के प्रखंड कार्यालय के समक्ष सभी सेविका सहायिकाओ ने अपनी सोलह सूत्री मांगो को पुरा नही करने के कारण प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री का पुतला  दहन किया। धारना को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रभारी अजय वर्मा ने कहा कि सरकार संघ द्वारा मागे गए सोलह सूत्री को समर्थन करते हुए। कहा कि दोनो सरकार बहरा साथ साथ अनचा हो गई है।

सेविकाओं से अपील कि जब तक सरकार हमलोगो की मांगो को पुरा नही करेगी।  नहीं तो हमलोगो का आन्दोलन  मे तेज होकर जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर पर चला कर हमलोग सरकार को कठघरे मे खड़ा कर देगे ।

उन्होंने कहा कि सरकार की सेविका और सहायिकाओ के प्रति उदासीनता है । इसपर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि देश के सभी राज्यो मे सेविका व सहायिकाओ की मानदेय मे बढोत्तरी कर दिया गया है । लेकिन बिहार सरकार का ध्यान नही देना बड़ी ही दूखत बात है।

संघ की उपाध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि अगर सरकार इस साल की बजट मे सेविका व सहायिका की मांग पुरा नही करती है तो चरण बद्ध आन्दोलन कर सरकार को घेरा जायेगा । उन्होंने संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को एकत्रित होने की बात कही।

आंगनबाड़ी सेविक ओर सहायिकाओ ने प्रधानमंत्री ओर मुख्यमंत्री से मांग किय है 1 गोवा तेलांगना की भांति बिहार सरकार द्वारा भी 7000 रुपया सेविका और 4500 सहायिकाओ को अतिरिक्त प्रोत्साहन मानेदय राशि दिया जाय 2आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओ को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। 3सरकारी कर्मचारी का दर्जा नही मिलने पर सेविका को 18000 ओर सहायिका को 10000। 4 स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा एंव राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा। 5 सेवा निवुति की उम्र 60 से 65किया जाय 60वर्ष मे हटाने की कारवाई किया जाय  6 हड़ताल अवधि का मानेदय न काटकर कार्य मे सामायोन किया जाय।

पुतला दहन धारना को सिमा  सिंह बबीता  देवी रिता सुमावती  देवी बेबी देवी सीमा देवी चिंता देवी मिरा देवी विजय कुमार जगदीश पांडेय बिनोद प्रसाद आदि ने संबोधित किया ।