अमरनाथ यात्रियों का जत्था अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना

छपरा : शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा शाखा के तत्वावधान में 605 छ: सौ पाँच अमरनाथ यात्रियों का जत्था अमरनाथ एक्सप्रेस से रवाना हुआ।अमरनाथ एक्सप्रेस से अमरनाथ यात्रियों को शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा शाखा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा शाखा के तत्वावधान में दवा, बिस्कुट, विक्स, वैसलीन,मिठाई, फल,भुजा,चाकलेट, टी-शर्ट, टोपी,गमछा,ग्लूकोज, लस्सी, पीने का पानी,सत्तु, नींबू, खाने का पैकेट आदि सामानों का वितरण संस्था द्वारा किया गया। श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया इस जत्था का नेतृत्व पप्पू चौहान तथा राजेश रीबाॅक कर रहे है।स्टेशन परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन भी संस्था के द्वारा किया गया।ट्रेन के छः घंटे विलम्ब से चलने की वजह से अमरनाथ यात्रियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन परिसर हर हर महादेव, बोल बम,बर्फानी बाबा की जय,जय भोले,हर हर बम बम के नारों से गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर शिव भोला शंकर वैलफेयर क्लब छपरा शाखा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेश रिबाॅक,सचिव पप्पु चौहान,अमित कुमार, मन्टु बाबा,सुधीर कुमार सिंह,लाल बाबु राय,दिलीप कुमार,मेयर प्रिया देवी आदि ने अमरनाथ यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामना दी तथा सराहनीय सहयोग किया।