एसआईटी के दो पुलिस जवानों की हत्या के आरोप में जिला परिसद की अध्यक्षा समेत सात लोग आरोपित

छपरा : जिले के मढ़ौरा में मंगलवार को अपराधियों के हमले में शहीद एसआईटी के दो पुलिसकर्मियों की हत्या में पुलिस ने जिला परिसद की अध्यक्षा मीणा अरुण समेत सात लोगों को आरोपित किया है।जिसमें दो नजदीकी परिजन और शेष चार लोग जिला परिसद अध्यक्षा के समर्थक बताये जा रहे हैं।पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।उक्त कांड में वुधवार को पुलिस द्वारा एक ब्यक्ति को हिरासत में लेने की भी चर्चा है।