एक गिरफ्तार, एक फरार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र हुसैनगंज-गोपालपुर थाना रोड में खैराटी मोड़ के पास रविवार की दोपहर दो अपराधियों द्वारा किसी बड़ी घटना के अंजाम देने के लिए खड़े थे तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अपराधीको गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरौटी मोड़ के पास दो अपराधी सड़क के किनारे असलहा निकालकर आपस में आदान-प्रदान कर रहे थे। इसी क्रम में किसी राहगीर की नजर उन पर पड़ी और उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सशस्त्र बल सहित अपराधियों का पीछा किया। दोनों अपराधी चोरी की बाइक लिए थे।




Recent Comments