छपरा। ठंड के बढ़ते प्रकोप के मध्येनजर गुरुवार की रात्रि सारण निकाय एमएलसी पद के उम्मीदवार सुधांशु रंजन अपने सहयोगियों के साथ सारण के स्थानीय नगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, परिसर ,जलालपुर स्वास्थ्य केन्द्र, बनियापुर स्वास्थ्य केन्द्र, सहित कई ऐसे जगहों पर जहां सर्द रात में असहाय पड़े मिले जिसके तन फ़टे हुए कपड़ों से ढका था और वह अपना तन ढकने का हरसंभव प्रयास कर रहा था।सुधांशु रंजन द्वारा एक-एक कंबल उनके के शरीर पर डाल दिया गया। कंबल पाकर टक टकी भरी निगाहों से देखते रह गया इस अवसर पर रंजन ने कहा कि हमारा अभियान रात्रि में घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच पहुँच कम्बल देने की प्रक्रिया का आज तीसरी रात है। जिला के अन्य प्रखण्डो भी में गरीब असहाय लाचार व्यक्तियों के बीच पहुँच कर उनको कम्बल उपलब्ध कराया जायेगा अभिषेक, मनोहर यादव,कफील ,राजेश मिश्रा, मुन्ना बाबा,संजीत कुमार यादव,अजित,बिबेका नन्द तिवारी,आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।