गोपालगंज : गुरुवार को बिजली विभाग की तरफ से बिजली बिल बकायादार उपभोक्ताओं के द्वारा बकाए राशि के भुगतान न करने पर नगर के 6, एकडेरवा के विभिन्न गाँवों के 7, मांझा प्रखंड के 35 व थावे के 6 उपभोक्ताओं समेत 54 का विद्युत संबंध काट दिया गया।सहायक विद्युत अभियंता, गोपालगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पंचायत अभियान चलाकर 10000 से ऊपर बकायदार उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेदित किया गया।उन्होंने बताया कि गोपालगंज अवर प्रमंडल में दिसंबर माह में घरेलू, कमर्शियल, एलटीआईएस सहित कुल 485 उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध काटा गया है। साथ ही यह भी बताया कि अब 3000 से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाई गई है और भुगतान न होने की स्थिति में यही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।