सिलाव के खाजा को मिला अंतरराष्ट्रीय पहचान

पटना।मिठाइयों का राजा “खाजा” सिर्फ मिठाई ही नही बल्कि बिहार की संस्कृति भी है।लेकिन अब खाजा को मिल चुका है अंतरराष्ट्रीय पहचान। सिलाव में तीन सौ रुपया बिकने वाला खाजा अमेरिका में 7500 रुपया किलो बिक रहा है।अब आप घर बैठे ही मंगवा सकते है सिलाव कस स्वादिष्ट खाजा। सिलाव के खाजा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में युवा व्यवसाई संजीव कुमार और उनके परिवार का बड़ा योगदान है। संजीव का परिवार पिछले 200 वर्षों से सिलाव में खाजा व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। वैसे तो यहाँ करीब 75 से ज्यादा खाजे की दुकान है लेकिन संजीव के परिवार से जुड़ा प्रतिष्ठान “श्री काली शाह ” की दुकान काफी प्रसिद्ध है। संजीव के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह को खाजा काफी पसंद है। बिहार में आने पर उनके लिए स्पेशली खाजा तो जाता ही है अभी जब भी वो पश्चिम बंगाल आते है उनके लिए स्पेशली उनके यहाँ से खाजा बनकर जाता है। अभी भी जब अमित शाह बंगाल आये थे उनके लिए शुद्ध देशी घी में तैयार खाजा बनकर गया था। संजीव के अनुसार जबसे उन्होंने अपने खाजे की ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू की है तब से काफी डिमांड है।www.srikalisah.com पर जाकर ऑनलाइन खाजा मंगवाया जा सकता है। संजीव के अनुसार विदेशो में कोरियर चार्ज को मिलाकर एक किलो खाजे की कीमत 7500 रुपये पड़ती है। लेकिन फिर भी काफी ऑर्डर आता है। संजीव के अनुसार उनके द्वारा जो पैकिंग की जाती है उसमें दो महीने तक खाजा खराब नही होता है।