एबीपीएसएस की बैठक सम्पन्न, आगामी 30 सितंबर को पटना में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर दिया गया बल

छपरा (सारण):
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारण की बैठक एकमा प्रखंड के संयोजकत्व में बुधवार को हुई। एकमा के पंडित पैलेस में हुई बैठक में जिला एवं प्रखंड के पत्रकार शामिल हुये। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण प्रमंडल अध्यक्ष डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पत्रकार पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तथा विपरीत परिस्थितियों में भी संगठित रहें । तभी उन्हें उनका वाजिब हक प्राप्त हो सकता है। उन्होंने आगामी 30 सितंबर को पटना में प्रस्तावित एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में तन मन धन से सहयोग देने का आह्वान किया।

अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आर्थिक ,सामाजिक तथा संवैधानिक रूप से पत्रकारों को सबल बनाना सरकार की जिम्मेवारी बनती है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कर सरकार पत्रकारों को उनका वाजिब हक दे।बिहार प्रदेश संगठन महासचिव सह सारण प्रमंडल अनुशासन समिति अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आपसी एकजुटता विषम परिस्थिति में भी कायम रखने की सलाह दी एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर बिंदुवार चर्चा की। बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी के जाकिर अली , जिला संगठन मंत्री राजू सिंह , एकमा के वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह सहित अन्य ने सम्बोधित किया। समारोह की शुरुआत गायक दिवाकर सिंह द्वारा प्रस्तुत चंदन है इस देश की माटी तथा जमीरउद्दीन अंसारी के हरि भजन से हुई। समाजसेवी योगेन्द्र शर्मा ने स्वागत भाषण तथा तारकेश्वर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संगठन की एकमा इकाई द्वारा बैठक में शामिल पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बैठक में पत्रकार दिवाकर पांडेय, अरुण कुमार पाठक , मनोज कुमार सिन्हा , अखिलेश्वर पांडेय , अरविंद तिवारी , नागेन्द्र ओझा ,राघव पांडेय कुमार प्रमोद, जितेन्द्र पांडेय , अमित कुमार , कृष्णा कुमार , रमेश मिश्रा, सुभाष प्रसाद , संजीव शर्मा, बबलू कुमार , देवकुमार शर्मा , रोहित राज,,राणा प्रताप सिंह,पंकज श्रीवास्तव,सुनील पंडित,विजय कुमार सिंह, संजय कुमार,, बबलू शर्मा,चंदन कुमार श्रीवास्तव,देवेन्द्र कुमार ,रामेश्वर गोप आदि उपस्थित थे।
एबीपीएसएस की बैठक सम्पन्न, आगामी 30 सितंबर को पटना में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर दिया गया बल




Recent Comments