आईटीआई की परीक्षा देने आये छात्र की अज्ञात चोरों ने बाईक उड़ायी, सीसीटीवी में चोरी की घटना हुई कैद
अमनौर /सारण
स्थानीय सूरज सवारियां आई टी आई में परीक्षा देने आए एक छात्र का बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. इस मामले में में पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी व सीता राम आईटीआई मढौरा के छात्र शैलेंद्र कुमार सिंह ने अमनौर थाना में लिखित आवेदन दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि
उक्त आईटीआई कैम्पस के बाहर अपने फैशन प्रो बाइक लगाकर परीक्षा दे रहा था. परीक्षा के बाद बाहर निकला तो अपना बाइक गायब पाया.
आईटीआई कैंपस के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरा खंगाला गया जहां एक अज्ञात युवक के द्वारा बाइक ले जाते देखा गया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.




Recent Comments