परिभ्रमण से बंचित नाराज पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने परिभ्रमण बस को जबरन रोक किया हंगामा, छात्रों ने एचएम पर मढ़ा आरोप

अमनौर (सारण):प्रखंड के मध्य विधालय बलहां में परिभ्रमण से बंचित हुए नाराज पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं ने परिभ्रमण बस को जबरन रोक काफी हो हंगामा किया. साथ ही विधालय के एचएम की इस रवैये के खिलाफ बीआरसी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. मंगलवार को उक्त विधालय द्वारा वर्तमान छात्र – छात्राओं को परिभ्रमण पर बस ले जाया जा रहा था. जिसकी जानकारी मिलने के बाद दो दर्जन से अधिक पूर्वर्ती छात्र -छात्राओं ने विधालय परिसर में पहुंच परिभ्रमण पर जा रहे बस को रोक हंगामा करने लगे.

जिससे थोड़ी देर तक बस में सवार स्कूली छात्र व शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं में गीता कुमारी , नीषा कुमारी , सिमरन कुमारी ,रेशमा कुमारी , नेहा कुमारी ,मनीषा कुमारी , विकास कुमार , मनीष कुमार , आदित्य कुमार , विवेक कुमार, अल्ताफ राजा , राजा कुमार ,कृष्णा कुमार आदि का कहना था कि इसी साल हम सभी विधार्थी इस विधालय से आठवीं पास किये है. एचएम रंजीत कुमार भक्त द्वारा हमेशा परिभ्रमण पर ले जाने का आश्वासन दिया जाता रहा है. हमेशा यही कहा गया कि परिभ्रमण की राशि आयेंगी तब आप सभी छात्रों को परिभ्रमण पर ले जाया जायगा. जब सत्र 2017- 18 के परिभ्रण की रूपये का आवंटन हुआ है तो 2018-19 के वर्तमान छात्र-छात्राओं को क्यूं परिभ्रमण पर ले जाया जा रहा है. नाराज छात्र – छात्राओं ने इसकी जांच विभाग के वरिये अधिकारी व जिलाधिकारी, सारण से कराने की मांग कर रहे थे. हंगामे को देखते हुए स्थानीय निवासी व पूर्व प्राचार्य डा0 चन्द्रदेव प्रसाद ने आक्रोशित छात्रों को समझा बुझा कर शान्त कराया. जिसके बाद बस परिभ्रण के लिये रवाना हुआ. इधर विधालय के अध्यक्ष द्रुपति देवी ने बताया कि राशि आने के बाद पूर्वर्ती छात्रों को परिभ्रमण पर ले जाने के लिये एचएम से कई बार कहा गया मगर वे सुनने को तैयार नहीं हुए. वही विधालय के एचएम रंजीत कुमार भक्त ने बताया कि परिभ्रमण की राशि देर से आने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है . सरकारी निर्देश के आलोक में परिभ्रण पर ले जाया जा रहा है.