
वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण स्वच्छता का संकल्प।
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड के नरहन में मोपेट ग्रीन मानसून मैराथन के अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें कई प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।वहीं वृक्षा रोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। जीवों द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइ-ऑक्साइड को ये जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते हैं।इनकी पत्तियों,छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं।इनसे हमें रसदार एवं स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं।वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं।इनके छाया में पशु-पक्षी ही नहीं मानव भी चैन की सांस लेते हैं।जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते है वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है।वृक्षों की कमी सूखे का कारण बनती है।वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है।मौके पर आईएएएस परवेज आलम महताब आलम,राघव कुमार, जेपीएनएस स्कूल के प्रधानाचार्य,जिला परिषद ,स्थानीय सरपंच सहित कई प्रतिभागी उपस्थित थे।




Recent Comments