
सिवान- जिले के प्रथम एफपीओ के चयनित किसानों का मशरूम उत्पादन में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार संध्या में पूर्ण हुआ.इसके साथ ही सभी चयनित किसान जिले में वापस लौट आए. प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देते हुए प्रशिक्षक शम्भू कुमार ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिले के किसान सारण जिले के
मांझी प्रखण्ड के नरवन गाँव स्थित रबदे इंसान एग्रोटेक मशरूम इकाई परिसर में तीन दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किये.ज्ञात हो इकाई में मशरूम उत्पादन एवं मूल्य सम्वर्धन विषय पर विगत सप्ताह से ही अलग अलग समुहों के किसानों को व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. बिगत सप्ताह में जिले के महाराजगंज व मैरवा के इच्छुक किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया . प्रशिक्षण इकाई के सहायक धर्मत्मा पाठक ने बतलाया कि वर्तमान प्रशिक्षार्थी सिवान जिला के नाबार्ड सम्पोषित एफपीओ अग्रभूमी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के सदस्य है उक्त सभी के लिए आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण ( आत्मा) सिवान, व परफेक्ट विजन सिवान के द्वारा किया गया है. जिसमें नीलू द्विवेदी,सावित्री देवी, सरस्वती कुंवर रिंकी देवी, रमावती देवी सहित कुल सत्रह महिला शेयर धारक व निदेशक मंडल के सदस्य गौतम पाण्डेय, राजीव रंजन सिंह, शशिरंजन, उमाशंकर साह सहित कुल एक दर्जन पुरुष सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त किए, इकाई के निर्देश सह प्रशिक्षक शम्भू कुमार सेवानिवृत्त जिला कृषि पदाधिकारी , व सहायक विपिन कुमार सहित परफेक्ट विजन कोआर्डिनेटर बरुण के प्रति किसानों ने आभार व्यक्त किया.




Recent Comments