समस्तीपुर:युवा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में केवाय पी नाईट राइडर्स ने जीत दर्ज कर जमाया शील्ड पर कब्जा।

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतीपुर
विभूतिपुर प्रखंड के हाई स्कूल नरहन के खेल मैदान में कुशल युवा प्रीमियर लीग -2018 के फाइनल मुकाबले में के वाय पी नाईट राइडर्स की टीम ने के वाय पी किंग्स इलेवन को 32 रनों से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।फाइनल मैच का उदघाटन एम के सी एल के राज्य परियोजना निदेशक अनुपम नारखडे व अनिल टेकले ने संयुक्त रूप से की।उन्होंने खेल को प्रतियोगी भावना जागृत करने में सहायक बताया।पहले बल्लेवाजी करते हुए के वाय पी नाईट राइडर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बनायी।जवाब में उतरी किंग्स इलेवन के खिलाड़ी 11वें ओवर में 85 रन बनाकर आल आउट हो गयी।समापन समारोह की अध्यक्षता आयोजक संस्था दूर देहात के अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर व संचालन सचिव प्रभु नारायण झा ने की

।मुख्य अतिथि जिला पार्षद कोकाय दास ,रिपोर्टर केशव बाबू,रूपेश भारद्वाज,अरविंद कुमार दास,रंजीत कुमार,राजा राम महतो,रामशंकर प्रसाद सिंह,विनोद कुमार सिंह,गौरव कुमार झा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।मेन ऑफ दी सीरीज पिंटू कुमार,मेन ऑफ दी मैच राम कुमार,राजा ,संतोष कुमार विमल,रंजीत कुमार,अजय आनंद,जीतू,अंकित आदि को अलग अलग मैचों के लिये दिया गया।इस टूर्नामेंट के आयोजक संस्था दूर-देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि यह टूर्नामेंट विभूतीपुर के विभिन्न खेल मैदानों में खेला गया।इसका मुख्य उधेश्य युवाओं में प्रेम,सदभाव, एकता को बढ़ावा देते हुए मैट्रिक पास छात्रों को कुशल युवा प्रशिक्षण से जोड़ना है।




Recent Comments