डोरीगंज ( छपरा) । अवतार नगर थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गाँव मे चोरों ने एक ही रात चार घरो को निशाना बना नकद कपड़ा व जेवर समेत करीब 17 लाख रूपये की चोरी की घटना को अंजाम दे चोर आसानी से फरार हो गए जिसमे हैरत की बात यह रही कि परिजनों को इस घटना की भनक तक नही लगी परिवार के सदस्यों को तब पता चला जब सुबह नींद से जगे तो पाया कि कमरे के अन्दर फर्श पर समान बिगड़े पड़े है और मेन गेट के दरवाजे खुले जिसे देख घरवालो के होश उड़ गए बक्से व अलमीरा से नकदी जेवर व कपड़े सबकुछ गायब है बात अभी एक घर मे चोरी की चल ही रही थी कि आसपास के तीन अन्य घरो से भी समान चोरी जाने के शोर शराबे उठने लगे जिसे देख स्थानीय लोग भी एक ही रात मे चार घरो मे सीरीरिल चोरी की इस घटना को लेकर दहशत मे आ गए जिसकी लिखित सूचना पीड़ित चारो घरो के गृहस्वामियो ने स्थानीय थाने को दी है

जिसमे प्रतापपुर गाँव निवासी कमल सिह के घर से नकद 16 हजार तथा सोने की 5 जिउतिया ओमकार सिह के घर से 2 लाख के जेवर तथा नकद 40 हजार सर्वदेव तिवारी के घर से 2 लाख के जेवर तथा दो हजार नकद रूपये तथा राजकिशोर सिह के घर से 12 लाख के जेवर तथा नकद 25 हजार रूपये समेत चोरो ने करीब 17 लाख रूपये मूल्य के समान चोरी कर फरार हो गए जिस घटना को लेकर आस पास के इलाकों मे भी लोग दहशत मे है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि चोरी की इस घटना के शिकार चार घरो मे राजकिशोर सिह के घर के सदस्य कही बाहर गए हुए थे जबकि तीन घरो के लोग घर मे ही थे चोर राजकिशोर सिह के मेन गेट का ताला काटकर घर मे दाखिल हुए वही तीन घरो मे चोरो ने छत के रास्ते अन्दर दाखिल हुए

वही इस घटना के संबंध मे अवतार नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारो से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है