– सरपंच के घर से दस हजार नकद समेत एक लाख का गहना ले गये चोर
परवेज अख्तर/सीवान.
महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत के सरपंच आकोपुर बढ़ई टोला गांव निवासी सरपंच रुबी देवी पति व्यास कुमार शर्मा के घर में चोरों ने करीब रात के दो बजे मेन गेट को तोड़ कर घर में प्रवेश कर गये. उसके बाद रुम में प्रवेश कर आलमारी में रखा सोने का झुमका, बाली, मंगल सूत्र, पायल, कागजात, नकदीदस हजार रुपया भी लेते गये. इसकी जानकारी सरपंच पति व्यास कुमार शर्मा को उस समय हुई जब वह शौच के लिये सुबह रुम से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि आलमारी को चोरों ने तोड़ दिया है. इसके बाद उसमें रखे समान को निकाल कर बाहर फेंक दिया है. साथ ही उसमें रखा गहना, रुपया निकाल कर कपड़ा को जमीन पर फेंक कर चलते बने है. यह देख उन्होंने हल्ला किया तो गांव के लोग उनके घर पहुंच कर चोरी की जानकारी प्राप्त किया. घर से बाहर निकलने के बाद कुछ दूर स्थित खेत में चोरों ने कुछ कपड़ा व काजगाज फेंक दिया था. इसके बाद उन्होंने चोरी होने की जानकारी महादेवा ओपी थाना की पुलिस को दी. थाना में पहुंच कर सरपंच पति व्यास कुमार शर्मा ने अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है.
———————–
दूसरे व तीसरे घर आकोपुर चकपशुरा गांव में चोरी
थाना क्षेत्र के आकोपुर बढ़ई टोला सरपंच के घर में चोरी की बात चल ही रही थी कि आकोपुर चकपशुराम गांव के लोग अपने समान को खोजने खेत के तरफ निकल गये थे. इस संबंध में आकोपुर चकपशुराम गांव निवासी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि मेरे घर में भी चोरी हो गयी है. जिसमें चोर नकद पांच हजार रुपया गहना लेते चले गये है. चोरी की घटना हमलोगों से सुबह जागने पर हुई हमलोग भी पुलिस को सूचित कर दिये है. इधर कुछ ही दूरी पर स्थित शंकर सिंह के घर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर चले गये थे. इस मामले में भी शंकर सिंह ने पुलिस को सूचित कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि चौथे घर आकोपुर धोबी टोला में भी चोर एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन घर वाले सुग्रीव बैठा के जाग जाने के कारण चोर भाग निकले.
———————-
कुछ ही दीन पूर्व झुनापुर में हो चुकी है डकैती
सीवान महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के झुन्नापुर गांव में भी कुछ ही दीन पहले डकैती हो चुकी है. इस मामले में भी पुलिस अभी तक डकैतों का पता नहीं लगा सकी है. बीते दिनों इसी तरह आकोपुर बीडीसी कुंती देवी के साथ धोबी टोला में साथ चोरों ने तीन घर में चोरी व डकैती की घटना को अंजाम दिया था.




Recent Comments