दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : एमजेके कॉलेज परिसर में अव्यवस्था के आलम में स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा प्रारंभ हुई। जिसमें परीक्षा विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक आर के चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई पूर्व ई सूचना नहीं दी। जिसके कारण परीक्षार्थियों की कोई सूची उपलब्ध नहीं हुई और अव्यवस्था उत्पन्न हुई। उधर छात्र नेता चंदन कुमार सिंह बताया कि स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा व्यवस्था को लेकर परीक्षार्थियों ने आंदोलन किया, जिसके चलते सड़क पर यातायात बाधित हुआ। चंदन ने कहा कि महाविद्यालय परीक्षा विभाग की अकर्मण्यता से परीक्षार्थियों को बैठने की जगह नहीं मिली। जिसके कारण महिला परीक्षार्थियों को खड़े होकर सामान्य ज्ञान की परीक्षा में शामिल होना पड़ा। विद्यार्थी नेता शशिकांत सिंह और विक्की ने बताया कि परीक्षार्थियों को यत्र तत्र खड़े होकर परीक्षा देने को मजबूर होना पड़ा। विद्यार्थियों के आंदोलन व विरोध प्रदर्शन को लेकर उतपन्न आवागमन की समस्या से डेढ़ घंटे तक यातायात अस्त व्यस्त रहा और परीक्षा में शामिल होने वाले और उनके अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।





Recent Comments