शादी की नियत से अपहरण का मामला दर्ज ।चार नामजद
————————————————————————
रसूलपुर /एकमा -स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की अपहरण का मामला दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने गाँव के हीं चार लोगों को आरोपित करते हुए कहा है कि चन्दन महतो ने शादी की नियत से मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है। इस कार्य में सहयोग के लियें आरोपित के माता-पिता व बहन के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी है।इस संबध में थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि इस प्रकार के ज्यादातर मामले प्रेम प्रसंग पाए जाते हैं ।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।