दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा प्रखंड के सलिमापुर पैक्स का उपचुनाव शुक्रवार को होगा। चुनाव को लेकर मढ़ौरा बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अभिषेक कुमार प्रभाकर ने बताया कि सभी तैयारियां मुक्कमल है, पोलिंग पार्टी को चुनाव सामग्री सुपुर्द कर बूथ पर रवाना किया जा रहा हैं। निष्पक्ष चुनाव को लेकर चुनाव अवधि में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे। पूरी तरह से निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान को लेकर पूरी तैयारी है। बता दें कि सलीमापुर पैक्स में मतदाता सूची में कुल 694 मतदाताओं के नाम दर्ज है। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम के चार बजे चलेगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम को प्रखंड मुख्यालय में ही कराई जायेगी।

अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार है आमने सामने–
सलीमापुर पैक्स उप चुनाव में दो अभ्यर्थी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार है, जबकि सदस्य के तीन पद के लिए भी चुनाव होगा। वही पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हैं। जो मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए हैं, उसके अभ्यर्थी पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजकुमार तिवारी और निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र मांझी के बीच हैं।