एकमा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में रणधीर सिंह ने किया जनसम्पर्क
संवाददाता, एकमा
महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभूनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह ने एकमा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। शनिवार की सुबह एकमा पहुँचे रणधीर सिंह का जोरदार स्वागत छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा में किया गया। रणधीर सिंह के समर्थकों ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया।

रणधीर सिंह ने एकमा के कर्णपुरा, आमदाढ़ी, मुकुंदपुर समेत दर्जनों गांवों में लोगो से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

अपने संबोधन में रणधीर सिंह ने कहा कि वे अपने अभिभावकों से आशीर्वाद लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के जो सपने अधूरे रह गए थे उन्हें पूरा करने के लिए वे आये हैं।
इस दौरान नागेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मंटू सिंह, सुनील सिंह, बिक्रमा यादव, अमित सिंह, विकास सिंह आदि उपस्थित थे




Recent Comments