डीएसपी के मासिक अपराध गोष्ठी में क्राईम कंट्रोल सहित अन्य बातों पर चर्चा
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti.
अपराध पर लगाम लगाने के साथ कांडों के निष्पादन तेजी लाये पुलिस कर्मी नही तो कार्यवाही के लिये अनुसंशित कर दी जायेगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था की स्थिति पहली प्राथमिकता में शामिल हो।
उक्त बातें सोमवार को अनुमंडल कार्यालय भवन आफिस में एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने क्राइम मीटिंग कर थानाध्यक्षो को कड़ी हिदायत देते हुये कही।
उन्होंने सभी थानाध्यक्षो को कांडो के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।उन्होंने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया।इसके साथ ही क्षेत्र में वाहन जांच में तेजी लाने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, कोटपा अधिनियम को लागू कराने सहित कई निर्देश दिये गये।
डीएसपी ने बैठक में दो टूक में पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि इलाके में क्राइम बर्दाश्त नहीं होगी, फरियादियों की शिकायत पर संजीदगी से कार्रवाई अनिवार्य है।गस्ती व शराबबंदी में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साम्प्रदायिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण, सड़क जाम की समस्या, साइबर क्राइम, शराब बंदी, अवैध बालू उठाव, आर्थिक अपराध, भूमि-विवाद, जनता दरबार, अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन, प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय, अवैध धंधा पर नकेल, नशे में वाहन चलाना, बिना नंबर की चलने वाले वाहन, छोटी-बड़ी वाहन चेकिंग डीएसपी के मुख्य एजेंडों में शामिल रहा हैं। डीएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता में शामिल है, साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी चीजो में भी पुलिस को बढ़-चढ़ कर भगीदारी करनी चाहिये।
इस मौके पर इंस्पेक्टर सत्य नारायण राय, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणबीर कुमार, सलखुआ थानाध्यक्ष तरुण कुमार तरुणेश, सोनवर्षा थानाध्यक्ष इजहार आलम, बलवाहाट ओपीध्यक्ष पंचलाल यादव, बनमा ओपी अध्यक्ष प्रभाष कुमार, चिड़ैया ओपी अध्यक्ष राजीव लाल पंडित, बसनही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार,कनरिया ओपीध्यक्ष धर्मवीर साथी,काशनगर ओपीध्यक्ष श्रीकांत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सहरसा : क्राइम कंट्रोल मीटिंग में डीएसपी ने दिए की निर्देश




Recent Comments