आज ही जान लीजिए कि कल कब से कब तक गुल रहेगी एकमा की बिजली
एकमा
एकमा व आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जान लीजिए कि रविवार को पुरे 5 घण्टे एकमा पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
रविवार को दिन के 12 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक एकमा पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति ठप्प रहेगी। पावर सब स्टेशन एकमा जेई गौतम कुमार ने बताया कि 33 केवीए के ग्रिड में मेंटेनेंस आदि का कार्य होने के चलते बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि आप कम से कम अपनी पानी टंकी व स्मार्टफोन की बैटरी तो जरूर ही फूल कर ले नही तो आपका रविवार एकमा की ये बिजली जरूर ही खराब कर देगी।




Recent Comments