दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया के चर्च रोड स्थित मिशन मध्य विद्यालय के छत गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है तथा एक दर्जन बच्चे जख्मी हो गया है जिन का इलाज बेतिया के एम जे के हॉस्पिटल में चल रहा है मौके पर पहुंचे बेतिया के जिला अधिकारी डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे तथा पुलिस अधीक्षक जय कांत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया तथा हॉस्पिटल में इलाज चल रहे बच्चों तथा उनके परिजनों से मिले उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथी बच्चों के परिजनों में आक्रोश काफी आक्रोश है और स्कूल परिसर के बाहर बच्चे की लाश को रखकर आग जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं लोग [ अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार राजगुरु चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है तथा सैकड़ों की संख्या में मिशन स्कूल के पास लोक पहुंचकर जमकर हंगामा कर रहे हैं मिशन स्कूल के गेट के पास मरे हुए बच्चे की लाश को रखकर आज जलाकर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं लोग तथा आसपास की सभी दुकानों को बंद करवाया जा रहा है आज मिशन मिडिल स्कूल में दुर्भाग्यवश छत गिरकर वैभव राज पिता संदीप कुमार का देहांत हो गया। जिला प्रशासन उनके परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट करता है। परिवार के लिए यह बहोत बड़ी क्षति है। आदित्य कुमार की प्रकृति ठीक है, वह बोल रहा है। आदित्य को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा जा रहा है। अन्य छह छात्रों को मामूली चोट आई है, सभी MJK अस्पताल में इलाजरत है। उनको इलाज के बाद आज ही डिस्चार्ज दिया जाएगा।
जांच के लिए टीम गठीत हो चुकी है।