एकमा में रुकनेवाली पहली सुपरफास्ट एक्सप्रेस है पाटलिपुत्र लखनऊ, लोगों में हर्ष
दैनिक खोज खबर, एकमा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आनेवाले छपरा सिवान रेलखण्ड पर अवस्थित एकमा रेलवे स्टेशन पर रुकनेवाली पहली सुपरफास्ट एक्सप्रेस है पाटलिपुत्र लखनऊ। शुक्रवार को महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने इस सुपरफास्ट ट्रेन को एकमा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकमा व आसपास के सैकडों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने जब सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय का जयघोष किया फिर सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और यह ट्रेन छपरा के रास्ते पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान कर गयी।

{एकमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व रेल अधिकारी}
इसके पूर्व भारी जन समूह के बीच सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गोरखपुर से चलकर हटिया जानेवाली मौर्या एक्सप्रेस को दाउदपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आरसी श्रीवास्तव, डॉ एस कुमार, चैतेन्द्र सिंह, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, राजन सिंघानिया, सोनू तिवारी सांडिल्य, मनु पांडे आदि उपस्थित थे।




Recent Comments