समस्तीपुर में रेलवे का 150 शौचालय बनाने की है योजना

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू :
समस्तीपुर
समस्तीपुर रेल मंडल के रेलवे फाटकों और स्टेशनों के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर रेलवे ने पहल शुरू कर दी है। रेलवे ने सिन्टेक्स कंपनी से वार्ता की है। जिसके तहत कंपनी की ओर से भी निर्माण के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र कुमार जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय और सीनियर डीइएन कार्डिनेशन बीके सिंह ने वार्ता की। वार्ता के उपरांत मंडल के लगभग 150 फाटक पर यूरिनल और शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।इसके साथ ही यात्री सुविधा के मद्देनजर विभिन्न स्टेशनों के अलग-अलग प्लेटफॉर्म व यात्री विश्रामालय में भी आवश्यकता के अनुसार शौचालय की सुविधा देने की बात कही गई। इसको लेकर स्टेशनों पर कितना शौचालय निर्माण कराना इसका आकलन कराने पर भी सहमति बनी। रेलवे क्रासिंग पर सिंगल और स्टेशन परिसर में पांच की संख्या वाला शौचालय बनाया जाएगा। इसमें सिंगल शौचालय बनाने में लगभग 25 हजार रुपये खर्च आएगा। जबकि, स्टेशन परिसर में दो महिला, दो पुरुष व एक दिव्यांग के लिए शौचालय बनाया जाएगा। जिसके लिए प्रत्येक पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।




Recent Comments