जब एकमावासियों ने कहा, ‘ऐ सर एकरो के रोकवा ना दी’, और मुस्कुरा पड़े सांसद व रेल अधिकारी
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा रेलवे स्टेशन पर महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल संबोधित कर रहे थे। तभी नई दिल्ली से चलकर बरौनी को जानेवाली वैशाली सुपरफास्ट गुजर रही थी। चुकी इस ट्रेन का ठहराव एकमा में नही है और यह ट्रेन थ्रू (बिना रुके) जा रही थी।

स्टेशन पर भीड़ देखकर ड्राइवर ने लंबा हॉर्न बजाया। हॉर्न के कारण सांसद ने भाषण रोक दिया व रेल अधिकारियों से पूछा कि यही ट्रेन है क्या।

(एकमा स्टेशन पर बैठे आमलोग व ट्रैक से गुजरती वैशाली एक्सप्रेस)
रेल अधिकारी के बोलने से पहले ही सामने बैठे कई यात्री बोल उठे “ऐ सर, एकरे के रोकवा दी ना”। इस पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत अन्य रेल अधिकारी भी मुस्कुरा उठे और वैशाली एक्सप्रेस सरपट गुजर गयी।