एकमा में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

दैनिक खोज खबर, एकमा

एकमा नगर पंचायत के एकमा बाजार में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में हुवे आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में शामिल युवाओ ने कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है।

कैंडल मार्च में शामिल रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि अब बहुत हो गया,अब वक्त आ गया है कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा मे जवाब दिया जाय। वही अभिषेक सिंह ने कहा कि ऐसे नापाक इरादे वाले देश से किसी तरह का सम्बंध न रखा जाय व उसे सबक सिखाया जाय।
सुजीत कुमार ने भी जवाबी कार्यवाई करने और आतंकवादी को सबक सिखाने की अपील सरकार से की।

कैंडल मार्च में विक्की कुमार, रजनीश कुमार सिंह, अभिषेक, मुन्ना, अजीत सिंह, संदीप, सुजीत, रामबाबू, प्रदुमन प्रसाद, मंटू श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।