राजीव उपाध्याय की रिपोट
मझौलिया ।।शस्त्र लाइसेंस धारी शास्त्र के सत्यापन के लिए स्वयं उपस्थित हो उक्त बातें अंचलाधिकारी प्रवीन कुमार सिन्हा थाना परिसर में विभिन्न पंचायतों से आए शास्त्र अनुज्ञप्ति धारियों का शास्त्र सत्यापन के दौरान थाना परिसर में कहीं ।दो दर्जन से अधिक लाइसेंस एवं शस्त्र के बट के नंबर मिलान करते हुए शास्त्रों का सत्यापन किया।वही उन्होंने बताया कि 27 फरवरी तक एवं मार्च माह में 3 से 5 मार्च तक ही सत्यापन किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि जो भी गन लाइसेंस धारी अपने बन्दूक का सत्यापन नहीं कराएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी थाना अध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए थाना के सभी अधिकारियों को अलग अलग जोन क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ड्यूटी लगा दिया गया है ।इस मौके पर थाना के एसआई पंकज कुमार सिंह, सीके तिवारी, समेत पुलिस के अधिकारी एवं लाइसेंस धारी उपस्थित थे।