जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताई, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

अमनौर /सारण – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में गुरुवार को अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद होने की घटना के बाद लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोशित दिख रहे हैं. इसको लेकर शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने एसएच 73 अमनौर चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका. साथ ही आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान तथा उसके प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की गयी. गुस्साए लोगों ने सरकार से सीआरपीएफ के जवानों की शहादत किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किये जाने चाहिए. सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब जल्द से जल्द दे. अब समय आ गया है पाकिस्तान के इशारे पर हुए इस कायराना आतंकी हमले के जवाब पाकिस्तान की बर्बादी से ले. उक्त पुतला दहन को लेकर थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गयी. जहां सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लगी रही. उक्त मौके पर मुख्य रूप जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा. पवन सिंह, शुभम सिंह, त्रिपुरारी सिंह, गौरव कुमार सिंह, प्रभुनाथ चौहान, रंजन कुमार गोस्वामी, डॉ सतीश राय, अरविंद राम, प्रभुनाथ राम, पप्पू सिंह, बीगन ठाकुर, मुन्ना सिंह, दिनबंधु पंडित आदि दर्जनों लोग शामिल थे.