कोटवा : ट्रैक्टर बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत
दैनिक खोज खबर के लिए छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-कोटवा मोतिहारी बाईपास रोड में कोटवा थाना क्षेत्र के नवगोल चौक के पास ट्रेक्टर एवं बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान बरकुरवा निवासी भूषण कुमार के रूप मे हुई है। मृतक कोटवा के दुर्गा चौक पर फल की दुकान चलाता था।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक फल की दुकान बंद कर कोटवा से बाइक से अपने घर बरकुरवा जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ईट लदे ट्रेक्टर से टक्कर हो गयी। युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर बाइक एवं ट्रेक्टर को जब्त कर लिया गया।




Recent Comments