
जिले के भगवानपुर के खेरवा उपकेंद्र में है पदस्थापित
सीवान। जिले के भगवानपुर प्रखंड के खेरवां उपकेंद्र में पदस्थापित एएनएम रेणजू कुमारी को नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। एएनएम रेणजू को नेशनल फ्लोरेंस नाईटेंगल्स अवॉर्ड दिया जायेगा। अपनी 22 वर्ष के सेवा के दौरान रेणजू कुमारी ने अपनी सेवा भाव से कई उल्लेखनीय कार्य संपादित किए हैं। अपनी सरकारी सेवा के दौरान भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर सेवा से पूरे समाज में अपनी अलग पहचान बनायी।देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने को ले कर रेणजू काफी खुश है।एएनएम रेणजू बिहार से एक मात्र एएनएम है जिनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। एएनएम रेणजु कुमारी एक माह पूर्व तक जिले के भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित थी। यहां पर मुख्य रूप से उसका डयूटी प्रसव कक्ष में था। जिसमें सुरक्षित प्रसव कराने, मातृ-शिशु देखभाल में उत्कृष्ट कार्य से अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। अब तक के सेवा में उन्होंने कई गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को जीवनदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी अपने कर्तव्यों को बखूबी निवर्हन किया। इस दौरान भी बिना छुट्टी लिये एएनएम रेणजु कुमारी अपना फर्ज निभाती रही है।सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा और डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने एएनएम रेणजू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “हमे ऐसे कर्मियों पर गर्व है। जो अपने मेहनत व ईमानदारी से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। एएनएम रेणजू को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।




Recent Comments