
राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का सर्वधर्म प्रार्थना सभा और ओपन सेशन के साथ हुआ समापन
छपरा (दिनांक 29 अप्रैल 2019): भारत स्काउट और गाइड के नवोदय विद्यालय संगठन राज्य के पटना रीजन के 3 क्लस्टर झारखंड,रांची और बंगाल के नवोदय के 250 बच्चों का राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का सर्वधर्म प्रार्थना सभा और ओपन शेसन के साथ हुआ समापन।इस शिविर में 15 स्काउट और 15 गाइड की टीम ने शिविर में राज्य पुरस्कार के विभिन्न विषयों की परीक्षा निर्धारित परीक्षकों,श्री काशी प्रसाद चौहान(जिला संगठन आयुक्त स्काउट,कटिहार)श्री सुशील गुप्ता (जिला संगठन आयुक्त स्काउट, किशनगंज),श्री आलोक रंजन(जिला संगठन आयुक्त स्काउट,सारण),श्री रामदरस कुमार,सुश्री सोनी कुमारी,सुश्री कामिनी कुमारी,के पास दिया तथा उतीर्णता प्राप्त की।ज्ञात हो भारत स्काउट और गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार के पूर्व की या राज्य स्तरीय सबसे उच्च स्काउटिंग गाइडिंग योग्यता है।ज्ञात हो की इस शिविर के उद्घाटन समारोह में 25 अप्रैल को प्रखंड विकास पदाधिकारी हंसडीहा ने बच्चों अपने ओजस्वी और प्रेरक प्रसंगों से प्रोत्साहित किया तो ग्रैंड कैम्प फायर 28 अप्रैल के अवसर पर उपस्थित ब्लॉक शिक्षा पदादिकारी ने अपने बचपन के दिनों में किये गए स्काउटिंग गाइडिंग के प्रशिक्षण और उससे प्राप्त फायदे से बच्चों को अवगत कराया।बच्चो ने टेंट पिचिंग, अनुमान लगाना,सर्विस प्रोजेक्ट,तृतीय सोपान तक प्राप्त किये गए दक्षता पदक के भी लिखित जांच परीक्षा में भाग लिया ।




Recent Comments