
पत्रकार पुत्र आर्यन सैनिक स्कूल में चयनित
छपरा : इसुआपुर के आतानगर गाँव निवासी अनामिका कुमारी एवं पत्रकार अमित कुमार उर्फ ग्रीन सिंह के पुत्र आर्यन ने सैनिक स्कूल तिलैया की प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है । विद्यालय के कक्षा 6 के लिए हुई जांच मुख्य परीक्षा में सफल आर्यन की पढ़ाई गाँव में ही पिता द्वारा संचालित स्कूल में हुई । परीक्षा के पूर्व पटना में मामा से मार्गदर्शन लिया । आर्यन के सफलता पर परिजन एवं ग्रामीणों ने बधाई दी । आर्यन की बहन आर्या ने पिछले माह सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की । आर्यन एवं आर्या प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के परिवार से है। गाँव मे पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करने वाले आर्यन को अपने पत्रकार पिता , शिक्षिका माँ , मामा सहित पूरे परिवार का हमेशा स्नेह मिलता रहा है । छात्र को मिठाई खिला कर सभी ने उसके उज्ज्वल शैक्षिक भविष्य की कामना की है । पत्रकार पुत्र के सैनिक स्कूल के लिए चयनित होने पर रंजन तिवारी, छविनाथ सिंह , दिनेश कुमार सिंह , डॉ पी के परमार , गुड्डू सिंह सहित अन्य ने बधाई दी ।




Recent Comments