अनियमितता की शिकायत पर विद्यालय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने की जांच, नहीं बना था मील डे मील
मांझी(सारण) : सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल के निर्देश पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के रघुनाथ गिरि के मठिया स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में पहुंच कर व्यवस्था की जाँच की। जाँच के दौरान मिड डे मील नही बना था।बच्चों ने विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व धांधली का आरोप लगाते हुए बताया कि यहां दोपहर में नियमित भोजन नही मिलता, शिक्षक समय से विद्यालय नही आते। जो आते हैं वे भी आपस में गप करने में मशगुल रहते हैं, छात्रवृति की राशि कई वर्षों से नही वितरित की गई है। इस पर घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए अनुज कुमार, टिंकु भारती, मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, बबलु शर्मा सहित विद्यालय के दर्जनों बच्चों ने एक हस्ताक्षरित आवेदन देकर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा व बीईओ से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एक प्रति सांसद को भी भेजी गई है। बता दें कि 2 फरवरी को क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे सांसद से मिल कर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की कुव्यवस्था से अवगत कराया था। साथ ही उनसे शैक्षणिक व्यवस्था सुधार के लिए पहल करने की मांग की थी।