
प्रखंड उपाध्यक्ष व पूर्व सैनिक धीरज सिंह ने अपने पद व पार्टी से दिया इस्तीफा
ロप्रखंड अध्यक्ष को सौंपें त्यागपत्र
बिदूपुर(वैशाली) : बिदूपुर लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ही राजद की आंतरिक कलह खुलकर सामने आने लगी है। जिले के बिदूपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष धिरज सिंह ने पार्टी के ही कुछ कार्यकताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे दिया हैं। जिसके बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि विगत अक्टूबर माह में राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मुख्य सचिव द्वारा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में विधायक फंड द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में गहन योजनाओं और मंजूरी देने के लिए पंचायत में बैठक कर निर्णय लिया गया था। जिसमे गोखुला मजलिसपुर में गंगा नदी पर सीढ़ी,शौचालय निर्माण व नदी में पर्व त्यौहार के समय में श्रद्धालुओं को कपड़ा चेंजिंग रूम बनाने आदि का स्वीकृति दी गई थी। लेकिन उनके पंचायत को विधायक फण्ड से होने वाली कार्यों से प्रखंड के कुछ नेताओं द्वारा बंचित कर दिया गया है। श्री सिंह को पार्टी में संकीय रहने से राजद परिवार कार्यकर्ताओं ओर वोटरों के बीच एक अच्छा संदेश पहुंच रहा था। उनकी विचारधारा से सैंकड़ो यूथ पार्टी में संक्रिय हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी सोच के ठीक विपरीत वोटर और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के बजाय उनके मनोबल को तोड़ने का काम इस विधायक फण्ड के कार्यों में किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे कार्यकर्ता का पात्र नहीं समझा गया। जिससे कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने रविवार को प्रखंड अध्यक्ष ने राजकिशोर सिंह को त्यागपत्र दे कर इस सम्बंध में पार्टी के वरीय अधिकारियों को पत्र भी लिखने की बात कही है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी गरीबों की पार्टी रही है लेकिन पिछले कुछ दिनों में पार्टी में ऐसे लोगों का आगमन हो गया है जो पार्टी की विचारधारा से अलग हटकर कार्य कर रहे हैं।इन्ही सब बातों को लेकर त्यागपत्र दे रहे हैं।
मामले को लेकर प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि श्री सिंह से बात करने पर पहले तो उन्होंने इस तरह की बात से इंकार किया है उनका नाम टीएनआई लिस्ट में नाम नही आया है जांच प्रक्रिया चल रहा है जैसे ही उनका नाम लिस्ट में आएगा योजना दी जायेगी। लेकिन उन्होंने कहा कि श्री सिंह नाराज़ हो गए है उन्हें शीघ्र ही मना लिया जाएगा।




Recent Comments