बैंक से पैसा निकासी कर आ रही महिला के 14 हजार रुपये चोरी

परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन (सिवान) : प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित बैंक आॅफ इंडिया के सीएसपी से शुक्रवार को 14 हजार रुपये की निकासी कर अपने पासबुक को अपडेट कराने के लिए एक महिला बैंक आॅफ इंडिया के मुख्य शाखा में गई। उसने अपने झोला में पासबुक निकालने के लिए हाथ लगाई तो देखा कि उसका झोला नीचे से कटा हुआ है और पैसे गायब हैं। इस पर चिल्लाने लगी। महिला भागर गांव निवासी उमेश प्रसाद की पत्नी रीता देवी है।