नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, माता रानी के जयकारे से जमुई शहर का धरा और गगन गुंजा
▶️पूरी चौकसी मैं थे पुलिस प्रशासन
▶️70 से अधिक पुलिस के जवान मूर्ति के चारों ओर सुरक्षा में थे लगे


जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
वीर कुंवर सिंह सेवा समिति द्वारा स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर शारदीय नवरात्र के तहत स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को नाम आंखों से भाव – भिनि विदाई दी गई।


मां की विदाई मैं ढोल – नगाड़े , बाजे – गाजे के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों ने मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और माँ दुर्गा की महिमा पर आधारित गीतों पर नाचते – गाते गंतव्य तक गए।
प्रतिमा विसर्जन जुलूस स्थानीय स्टेडियम के मैदान से निकला और शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बोधवन तालाब पहुंचा।विद्वान पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परंपरागत तरीके से माँ दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं का तालाब में विर्सजन कराया। इस अवसर पर माँ दुर्गा के गगनभेदी जयकारे से जमुई शहर का धरा और गगन गूंज उठा।मूर्ति विसर्जन में अनुमंडल पदाधिकारी लखीन्द्र पासवान , वरीय उप समाहर्ता भारती राज , बीडीओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी , सीओ दीपक कुमार , थानाध्यक्ष राजेश शरण समेत लगभग 10 अधिकारी और 70 पुलिस के जवान प्रतिमा के विसर्जन में चल रहे थे अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारी सदल – बल के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस में दमदार उपस्थिति दर्ज की और इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया।उधर पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह , रवि सिंह आदि लोग भी प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में जुटे रहे।मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।