ईद पर वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों में निराशा
बनियापुर(सारण)|संघ के नेताओ के तमाम प्रयास और सरकारी दावे के बाद भी ईद के अवसर पर नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नही हो सका।शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा।ऐसे में शुक्रवार को शाम तक वेतन भुगतान नही होने से पर्व का उत्साह फीका पड़ गया है। बिगत तीन महीने से लंबित वेतन एवं एरियर की आशा लगाए शिक्षको को अंततः निराशा ही हाथ लगी।भुगतान बाधित होने से नियोजित शिक्षकों में बिभागिये कार्यशैली को लेकर आक्रोश व्याप्त है।कमरूदीन गौसी,तबरेज आलम,मकसूद आलम,फिरोज अंसारी,राजू प्रसाद, संगीता सिंह सहित दर्जनों शिक्षको ने बताया की गत मार्च,अप्रैल और मई माह के वेतन का भुगतान अबतक नहीं हो सका है।जबकि की जून महीने में भी एक पखवाड़ा बीत चुका है।ऐसे में पर्व त्योहार,पारिवारिक खर्च,बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित कई आवश्यक कार्य बाधित हो गई है।जिससे रुपये के अभाव में आर्थिक तंगी के बिच गुजर-बसर करना पड़ रहा है।प्रारंभिक विद्यालयो में ग्रीष्मावकाश की छूटी चल रही है।इस दरम्यान दर्जनों शिक्षक अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने को लेकर इधर-उधर घूमने जाने की योजना बना चुके थे।मगर वेतन भुगतान नहीं होने से मन मसोस कर रह जाना पड़ा।वही रिश्ते-संबंधी में शादी विवाह के अवसर पर भी उपहार की खरीददारी को लेकर शिक्षको को परिवार के सदस्यों का कोपभाजन बनना पड़ रहा है।हालांकि शुक्रवार को देर शाम तक एक माह के वेतन भुगतान का संघ के नेताओ द्वारा दावा किया जा रहा है।




Recent Comments