सीवान ::  रक्तदान कर के मनाया अपने पति का जन्मोत्सव 

(☝ रक्तदान करती दीपिका शाही)
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
✍By-नवीन सिंह परमार
▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪
🔴सीवान  [ 31 अक्टूबर ] बुधवार, 31 अक्टूबर को जब पूरा देश लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती  व लौह महिला इन्द्रा गांधी की पुण्य तिथि पुष्पाजंलि कर के मना रहें थें, वही सीवान की एक लौह महिला मैरवा की  दीपिका शाही अपने पति के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान कर रही थी, ताकि अगर कभी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता पड़े तो उसे सुविधाजनक ढंग से रक्त उपलब्ध कराया जा सके ।

गौरतलब हो कि सीवान ब्लड डोनर क्लब ” SBDC” की सक्रिय   मैरवा की  दीपिका शाही एक कुशल गृहणी व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली महिला हैं । श्रीमती शाही वैसे लोगी के लिए  प्रेरणा की स्रोत  है जिन्हें रक्तदान के प्रति हमेसा भय बना रहता है,ऐसी महिलाएं सीवान ब्लड डोनर क्लब से जुड़ कर  अपने साथ साथ पूरे सीवान जिले का मान बढ़ा रही है ।इस मौके पर श्रीमती शाही के वाहन चालक अफ़रोज़ अब्दुल्लाह ने भी रक्तदान किया ।

इस अवसर पर ” SBDC” के कई सदस्य उपस्थित थें।